
Bihar Job News: बिहार में सरकारी नौकरी का प्लान कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। पुलिस कॉन्स्टेबल पद पर बंपर वैकेंसी निकाली गई है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी। इसकी टाइमिंग और जरूरी नियमों का जानकारी दी है।
बिहार पुलिस में नौकरी की प्लानिंग कर रहे तो आपके लिए खास मौका है। नीतीश कुमार सरकार ने बिहार पुलिस में सिपाही पोस्ट के लिए 21 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकाली हैं। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। तेजस्वी ने गुरुवार सुबह अपने ट्वीट लिखा- ‘बिहार में बहार, नौकरियां अपार।’ उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस में सिपाही के 𝟮𝟭𝟯𝟵𝟭 पदों पर सीधी नियुक्ति को लेकर परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके दी जानकारी
तेजस्वी यादव ने एक्स पर पूरा शेड्यूल शेयर किया है। जिसमें केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से 21391 पोस्ट पर सिपाही की सीधी नियुक्ति को लेकर डिटेल्स है। भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा कब-कब है इसकी जानकारी दी गई है। कैंडिडेट्स की लिखित परीक्षा एक अक्टूबर, सात अक्टूबर और 15 अक्टूबर को दो-दो पाली में होगी। एग्जाम की टाइमिंग दो घंटे की होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से होगी। वहीं दूसरी पाली का एग्जाम दिन में एक बजे से होगा।
Also Read:-
- SSC GD Notification 2024, Constable Recruitment, Vacancy, Eligibility, Apply Online
- RRB NTPC Recruitment 2023 : रेलवे में NTPC की 37842 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से आवेदन शुरू
- Railway Group D Vacancy: रेलवे में ग्रुप डी के 1.3 लाख रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, इस दिन से आवेदन शुरू
- Bihar Police New Exam Date 2023 (Announced), Check New Update on @csbc.bih.nic.in
- UP D.El.Ed Colleges List 2023 PDF : Government & Private Colleges List
- Bihar Vikas Mitra Recruitment 2023: 5वी तथा 10वी पास युवाओ के लिए विकाश मित्र के पदों पर बम्पर भर्ती, आवेदन शुरू
जानिए कैसे होगी भर्ती
बिहार पुलिस में सिपाही पोस्ट पर भर्ती को लेकर कैंडिडेट्स की लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए ई-एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इसे www.csbc.bih.nic.in वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। 11 सितंबर 2023 से एडमिट कार्ड इस साइट पर अपलोड हैं। कैंडिडेट्स ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करके इसका प्रिंट ले लें। इस बार पोस्ट के जरिए एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
तय किए गए परीक्षा केंद्र पर ई-एडमिट कार्ड के साथ अपना आइडेंटिटी कार्ड रखना जरूरी होगा। इसमें वोटर कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या फिर आधार कार्ड देना होगा। ई-एडमिट कार्ड में फोटो क्लीयर नहीं होने पर अपनी दो तस्वीर लाना अनिवार्य है।
अगर कोई कैंडिडेट वेबसाइट से ऑनलाइन ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकें हैं तो उन्हें पटना केंद्रीय चयन पर्षद पहुंचना होगा। 26 सितंबर और 27 सितंबर को शाम 5 बजे तक पटना से उन्हें अपना ई-एडमिट कार्ड लेना होगा। ऐसे कैंडिडेट्स अपने एप्लिकेशन की रिसिविंग साथ लाना होगा।
सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स को अपना ई-एडमिट कार्ड एग्जाम के बाद भी संभाल कर रखना होगा। लिखित परीक्षा से जुड़ी OMR शीट का सैंपल कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए www.csbc.bih.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
Important Links
Follow us & Join Our Groups for Latest Information Updated by US | |
🔥Follow US On Google News | ✔Click Here |
🔥WhatsApp Group Join Now | ✔Click Here |
🔥Join US On Telegram | ✔Click Here |
🔥Website | ✔Click Here |